तीन ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अवैध नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। गुरूवार को श्रीनगर पुलिस ने तीन ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत 90 हजार रूपये बताई जा रही है।
गुरूवार को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम श्रीनगर के द्वारा संयुक्त चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कलियासौड़ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चोकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सतर्क निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए शितेज कुमार उर्फ लक्की निवासी श्रीनगर, मूल पता हाफसाबाद, बिहारीपूर, बिजनौर उत्तर प्रदेश को तीन ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्मैक सेवन का आदी है, बरामद स्मैक सौरभ कुमार निवासी श्रीनगर से खरीदी गई थी। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बरामद स्मैक की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहन जानकारी संकलित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय शैलानी, मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह रावत, मनोज बमसुवाल, आरक्षी सोयब अहमद, हरीश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *