सूखा पेड़ राहगीरों और दुकानदारों के लिए बना खतरा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बजीरों का बाग मार्ग पर लंबे समय से खड़ा सूखा शीशम का पेड़ राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ की सूखी शाखाएं बिजली की तारों से सटी हैं, जबकि कई अन्य शाखाएं जीएमओयू पेट्रोल पंप परिसर की ओर झुकी हुई हैं। पेड़ के नीचे रोजाना तीन से चार दुकानें भी लगती हैं। मगर तेज हवा या मूसलाधार बारिश के कारण यह पेड़ गिरने की आशंका बनी है।


स्थानीय दीपक डंगवाल, तरुण और मनीष ने बताया कि पेड़ सूख चुका है। इसके नीचे सब्जी आदि बेचकर दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। उन्होंने खतरे को देखते हुए पेड़ को समय रहते हटाने की मांग की। वहीं जीएमओयू पेट्रोल पंप प्रभारी राजेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि पेड़ की बड़ी शाखाएं पेट्रोल पंप परिसर की ओर तक आ गई हैं। इस संबंध में पार्षद और ऊर्जा निगम को भी अवगत कराया जा चुका है। पार्षद अंजना रावत ने बताया कि इस संबंध में मेयर आरती भंडारी को पत्र दिया जा चुका है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने कहा कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया था। जल्द टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *