हाथियों ने तबाह की काश्तकारों की फसल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी धान की फसल को बर्बाद कर दिया। काश्तकार पूरी रात जाग कर हाथियों को खदेड़ने में जुटे रहे।


पश्चिमी झंडीचौड़ का अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है, यही कारण है कि झंडीचौड़ में जंगली जानवरों की धमक बनी रहती है। सोमवार रात हाथियों का झुंड आबादी में पहुंच गया था। हाथियों ने काश्तकार संतोष सिंह व दीपा देवी के खेत में घुसकर कई बीघे में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जंगल से सटे क्षेत्र के काश्तकार लंबे समय से जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। हाथी आए दिन धान व गेहूं समेत विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन को क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण कर जंगली जानवरों से निजात दिलवानी चाहिए। बताया कि वर्ष 2003 में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने फेंसिंग लाइन लगाई थी। लेकिन, वह भी पूरी तरह खराब पड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *