हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा हेराफेरी मामले में पुलिस ने मंदिर के पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चोहान 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे।
चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर गिरफ्तार किया। राजेंद्र चौहान को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियां दिखी थी। पुलिस इन लोगों की पहचान और भूमिका की पड़ताल में जुटी हुई है। लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। फुटेज में कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी है, जिनके संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *