हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया दल ने किया दौरा

Spread the love

देहरादून/हैदराबाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक अध्ययन दौरे पर है। दल का नेतृत्व पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल कर रहे हैं। दौरे के दौरान मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का भ्रमण किया। यहां पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी क्षमता, सुनामी चेतावनी प्रणाली, समुद्री पूर्वानुमान और आपदा संबंधी अलर्ट जारी करने की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने पीआईबी हैदराबाद का भी दौरा किया। इस दौरान अपर महानिदेशक श्रुति पाटिल, संयुक्त निदेशक डॉ. मानस कृष्णकांत सहित अधिकारियों से बातचीत हुई। अधिकारियों ने तेलंगाना में बदलते मीडिया परिदृश्य तथा केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पीआईबी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो (उइउ) की ओर से संचालित संचार और आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्रेस दौरे के आगामी चरण में मीडिया दल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पोषण संस्थान और एरकउ अस्पताल का दौरा करेगा। इन संस्थानों के माध्यम से पत्रकारों को पोषण अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को समझने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, हैदराबाद में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित हैंडलूम प्रदर्शनी का भी मीडिया दल ने अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के बुनकरों, शिल्पियों और कलाकारों द्वारा तैयार हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। अध्ययन दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल सालार जंग संग्रहालय, चारमीनार और लाड बाजार सहित हैदराबाद के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण करेगा। प्रेस दौरे का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और पहलों की जमीनी जानकारी देने के साथ ही तेलंगाना की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *