10साल से फरार चल रहे दो वारंटी दिल्ली से गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे दो वारंटियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दोनों आरोपी मारपीट के मामले में जमानत के बाद दस साल से फरार थे। पुलिस के मुताबिक राजीव शर्मा निवासी शाहपुर पटोरी थाना समस्तीपुर व संजय शर्मा निवासी गांव मुख्तियारपुर थाना दलसिंह सराब जिला समस्तीपुर बिहार को दस वर्ष पूर्व कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी हरिद्वार में संजय शर्मा व राजीव शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। जिसके बाद एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने गैस जमानती वारंट तामील कराने के निर्देश कनखल थानाध्यक्ष को दिए। जिसके बाद दो टीमें बनाते हुए वारंटियों की गिरफ्तार के लिए लगाई गई। राजीव शर्मा के फरीदाबाद में रहने की जानकारी पुलिस को मिली। जबकि उसकी लोकेशन दिल्ली के सरिता विहार थाना के अलीबाग क्षेत्र में थी। पुलिस ने दिल्ली में दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी संजय ?शर्मा की लोकेशन दिल्ली के लक्ष्मीनगर में मिलने पर तलाश शुरू की। जिसके बाद संजय शर्मा को भी पुलिस ने राजीव शर्मा की ही लोकेशन पर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हरिद्वार लेकर आने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।