100 मीटर दौड़ में चंदन, विनोद, सतपाल ने मारी बाजी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा में समावेशी एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर आयोजित 100 मीटर दौड़ में चंदन प्रथम, विनोद भंडारी द्वितीय और सतपाल तृतीय स्थान पर रहा। बाल प्रोजेक्ट मेले के तहत विज्ञान वर्ग में आरूष प्रथम, दिव्या द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। गणित वर्ग में अंशिका ने पहला, शिवानी ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान पाया। सामाजिक विज्ञान वर्ग में अंशिका प्रथम, काव्य द्वितीय और निकिता तृतीय रहीं।


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख संजय गुसाईं ने किया। प्रतियोगिता के सॉफ्ट बॉल थ्रो में जिया नेगी प्रथम, अमित द्वितीय व रोशनी तृतीय रहीं। रिले दौड़ में उत्तम सिंह ने पहला, सूर्यपाल ने दूसरा और संतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान विषय पर हुई क्विज में अंशिका ने पहला, तन्मय रावत ने दूसरा और शिक्षा ने तीसरा स्थान हासलि किया। प्रश्नोत्तरी में आकृति प्रथम, जागृति द्वितीय और सोनाली तृतीय रहीं। मॉडल प्रदर्शनी में आकांक्षा ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा और सामी ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर बीडीओ बीरेंद्र सिंह असवाल, बीईओ मनोज जोशी, अध्यक्ष प्रधान संघ दीपक सिंह, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *