उत्तराखंड में कोरोना के 11 केस, 15 हुए स्वस्थ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 209 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 214 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 16103 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और नैनीताल में एक-एक, देहरादून में पांच और पौड़ी और रुद्रप्रयाग में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343530 हो गई है। इनमें से 329828 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7394 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें बुधवार को एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *