बिग ब्रेकिंग

लुधियाना में 11 की मौत: जो भी आगे बढ़ा… वो गिरा और मर गया, स्वास्थ्य मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंडीगढ़, एजेंसी। गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह तुरंत लुधियाना पहुंचे। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के आने की सूचना पर तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहले सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का हाल जाना। उन्होंने घायलों से बातचीत भी की और सुबह हादसे की पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन से बात की और इलाज करने वाले डॉक्टरों से पूरी रिपोर्ट जानी। इस दौरान उन्होंने बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। वह दूध की दुकान के पास भी पहुंचे। सीवरेज के मेन होल को भी देखा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है। दुख की घड़ी में वह पीड़ित पारिवारों के साथ हैं। सरकार ने जांच का आदेश पहले ही जारी कर दिया।
घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि पहले सोचा कि ओवरफ्लो की बदबू है। एक दिन पहले बारिश हुई थी तो सीवरेज ओवरफ्लो हो गया होगा लेकिन जब लोगों को गिरते देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि वह आगे जाकर किसी को बचा सकें क्योंकि जो कोई भी आगे जा रहा था वह गिर रहा था। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को फोन किया। अरविंद चौबे ने बताया कि रविवार को छुट्टी के कारण दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाते हैं, आगे देखा तो भीड़ थी और लोग सड़क पर गिरे पड़े थे।
उन्होंने सोचा कि एक्सीडेंट हो गया है। मगर जब वह बाहर निकले तो उन्हें भी दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने कपड़े से मुंह ढक लिया और खुद का बचाव कर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के मुलाजिम आते ही दुकान के अंदर गए तो वह भी बाहर निकलते निकलते गिर गए। उन्हें साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
थाना साहनेवाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक इंडस्ट्रियल इलाका होने का कारण अमूमन औद्योगिक अपशिष्ट सीवरेज में फेंक दिया जाता है। ऐसा कर कुछ फैक्ट्रियों वाले गैर-कानूनी तरीके से इसका निपटारा करते हैं। किसी व्यक्ति ने गैर-कानूनी तरीके से केमिकल डाला है। इस कारण जहरीली गैस बनी और टूटे सीवरेज मेन होल से गैस का रिसाव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!