कोटद्वार-पौड़ी

12 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : एकेश्वर ब्लॉक के केशरपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखा सतपुली की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन (साइबर) ठगी की जानकारी व उससे बचाव के तरीके बताए गए। इस कार्यक्रम में शाखा सतपुली द्वारा 12 प्रगतिशील किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक मनोज नेगी ने ग्रामीणों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन या साइबर ठगी की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि किस प्रकार साइबर ठगों द्वारा फोन कॉल, मैसेज या फर्जी लिंक के माध्यम से ठगा जा रहा है। इस प्रकार किसी भी तरह से कोई अनजान लिंक, फोन या मैसेज आने पर अपने खाते की जानकारी न दें और अपनी निकट शाखा में जाकर इसकी जानकारी दें।
इस दौरान शाखा प्रबंधक ने अपनी सतपुली शाखा द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही परिर्वतन स्कीम, एजुकेशन डेवलपमेंट, किसान क्रेडिट कार्ड, लोन, खातों सहित कई स्कीमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी सुभम, अरुण चौहान, श्रृष्टि नेगी, आशीष नेगी सहित ग्रामीण राजकमल सिंह नेगी, राखी देवी, अश्वनी धस्माना, रेशमा देवी, जयत्री देवी, मातवार सिंह, प्रेम सिंह असवाल, दित्यांश, संजय सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!