168 नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की। सुल्तानपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति को 168 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद नशे में लिप्त लोग बाज नहीं आ रहे हैं। करीबन हर सप्ताह किसी न किसी आरोपी को पुलिस नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। बावजूद इसके नशे का यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार देर शाम भी सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम ने फतेहपुर-जूनार वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक आरोपी को नशीली दवाओं के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अबूल हसन निवासी दरगाहपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 168 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अबुल हसन नशे का आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *