जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आश्रये क्लिनिक की तरफ से नि:शुल्क त्चचा रोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के त्वचा रोग से संबधित 200 लोगों ने अपना परीक्षण करवाया, जिन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डा. तरूण मित्तल ने किया। सर्वप्रथम शिविर में पहुंचे एलर्जी, फंगल संक्रमण, खुजली, मुंहासे सहित अन्य त्वचा रोगों की जांच की गई। डा. तरुण मित्तल ने कहा कि वर्तमान में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग अवश्य करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा त्वचा की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर डा. तरूण मित्तल, संदीप कपूर, अश्वनी बालियान, संजीव, नीलम, भूमि, निकिता मौजूद रहे।