25 अगस्त तक बंद रहेगी कैंटीन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण समिति कोटद्वार ने कोरोना महामारी को देखते हुए आगामी 25 अगस्त तक सीपीसी कैंटीन को बंद करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष आरबीएस रावत व कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एसकेएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए 15 से 25 अगस्त तक सीसीपी कैंटीन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *