उत्तराखंड

उत्ष्ट कार्य करने पर 27 महिलाएं हुई सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य करने वालीं 27 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने यहां मौजूद महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की बधाई दी। कहा कि पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नारी पर आधारित कविता मैं ही तो नारी हूं कविता का पाठ भी किया। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन शुरू होता है जबकि बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्त किया जा रहा है। बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, किंतु इस बार होली के चलते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम किए गए। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद ब्रांड एंबेसडर प्रीति नेगी ने कहा कि स्त्री में हर स्थिति में सामंजस्य बिठाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य अनसुया पटवाल ने 0 से 18 वर्ष तक के कमजोर, निराश्रित व बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे जागरुक कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गायत्री जगवाण ने महिला जीवन पर आधारित मार्मिक गीत गाया। कमला रावत व संगीता कप्रवान ने कविता के माध्यम से महिला जीवन पर प्रकाश डाला। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ड़ अखिलेश मिश्र, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक अपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, बाल विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, जखोली हिमांशु बडोला, रंजना गैरोला सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!