21 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू , अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक करीब 3.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि शनिवार को 3,471 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हुए।अधिकारियों ने बताया कि इस साल 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से पिछले 21 दिनों में करीब 3.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे के बावजूद शुक्रवार को 11,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।एक अधिकारी ने बताया, शनिवार को 3,471 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 3 बजे 35 वाहनों में 1,073 यात्रियों पहला जत्था बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 3.45 बजे 79 वाहनों में 2398 यात्रियों का दूसरा जत्था दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष यह यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *