हिमपात से ढके मोरी ब्लॉक के 42 गांव

Spread the love

उत्तरकाशी। साल की तीसरी बर्फबारी से मोरी विकासखण्ड के 42 गांव हिमपात से ढक गये हैं। शनिवार को मोरी विकासखण्ड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताड़ी, लिवाड़ी, कासला, राला, रेकचा, जखोल, पाव, धारा, सुनकुंडी, साऊणी, सटुड़ी, सिरगा, ओसला, गंगाड़, पवाणी, ढाटमीर, सिंदरी, ‌सांकरी, मसरी, दौणी, खन्यासणी, बरी, सेवा, ग्वाल गांव, भितरी सहित हिमाचल प्रदेश से सटे बंगाण क्षेत्र के माकुड़ी, झोटाड़ी, बरनाली, क्लिच आदि गांवों में बर्फबारी होने से ढक गये हैं। वहीं मोरी विकास खण्ड के विश्वविख्यात पर्यटन स्थल हरकीदून, केदारकांठा, भराड़ सर, जल सरोवर, देवक्यार आदि पर्यटक स्थलों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। केदार कांठा ट्रैक पर बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *