चीन में 5.2 तीव्रता के भूकंप से गिरीं 13 इमारतें, 2 की मौत

Spread the love

बीजिंग, चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में सोमवार तड़के आए 5.2 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया। लिउझोउ शहर में आए भूकंप में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लापता है। ग्वांग्शी भूकंप प्रशासन ने बताया कि भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई पर था और इसका केंद्र ताइयांगकुन कस्बे में स्थित था, जो लिउझोऊ शहर से 16 किलोमीटर दूर है। भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में 13 इमारतें ढहने की सूचना मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का असर लिउझोउ के साथ गुइगांग, वूझोउ, हेची, नानिंग और आसपास के अन्य शहरों में महसूस किए गए हैं। कम से कम 7,000 से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। संचार, बिजली, पानी, गैस आपूर्ति और सड़क परिवहन सहित बुनियादी सार्वजनिक सेवाएं पूरी तरह से चालू हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *