कोटद्वार-पौड़ी

महापौर ने अब सरकार से गौधाम बनाने को मांगी 5 एकड़ भूमि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए पशुधाम बनाने के लिए राजस्व विभाग या वन विभाग से पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करवाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार के नगर निगम बन जाने के बाद सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार हो गयी है। आवारा पशुओं के द्वारा जहां एक ओर यातायात व्यवस्था संचालन में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर आवारा पशुओं के चलते हमेशा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। बल्कि अभी तक कई दुर्घटनाऐं हो चुकी है। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके है। तथा कई लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। आवारा पशु किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे है। महापौर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड गठन होने के बाद से ही उनके द्वारा प्रदेश सरकार को लगातार गौधाम बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाते हुए चारा, पत्ती सहित कर्मचारियों एवं डाक्टरों की व्यवस्था किये जाने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार की तरफ से गौधाम बनाने की दिशा में कोई ठोस पहल नही की गयी है। जिससे समस्या विकराल रूप घारण कर रही है। महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आवारा गौवंश के लिए पशुधाम बनाने के लिए राजस्व विभाग अथवा वन विभाग से पांच एकड़ भूमि दिये जाने एवं चारा पत्ती, कर्मचारियों सहित डाक्टरों की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!