उत्तराखंड

रिटायर्ड फौजी का बैग काटकर रुपये 58 हजार उड़ाए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भारतीय स्टेट बैंक की रामनगर रोड स्थित मुख्य शाखा में अज्ञात लोगों ने एक रिटायर्ड फौजी के बैग से 58 हजार रुपये उड़ा लिए। सीसीटीवी फुटेज में वहां दो महिलाएं संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। रिटायर्ड फौजी ने इन्हीं महिलाओं पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चामुंडा बिहार, गिरीताल कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी महेश सिंह ने अपने खाते से गुरुवार की दोपहर एसबीआई की मुख्य शाखा में 1़58 लाख रुपये निकाले थे। कैशियर से रकम लेने के बाद महेश ने रुपये अपने बैग में रख लिए। घर पहुंचने पर बैग कटा हुआ पाया गया। उसमें से 58 हजार रुपये गायब थे। जब बैंक में जाकर इस संबंध में बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। फुटेज में दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। उसका शक है कि इन्हीं महिलाओं ने उनका बैग काटकर रूपये उड़ाए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!