बिग ब्रेकिंग

मैक्स खाई में गिरी, पति-पत्नी समेत 6 लोग घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पहाड़ में दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विकासखंड कल्जीखाल के मनियारस्यूं पट्टी के बड़कोट खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना मेें 7 लोग घायल हो गये। तीन गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी रैफर किया गया।
कल्जीखाल ब्लाक के नाहसैंण-बडकोट-कांसखेत मोटरमार्ग पर बडकोट गांव की सरहद के समीप खैरालिंग मंदिर के उपरी बैंड पर एक टाटा सूमो बैक करते हुए 30 मीटर खाई में गिर गई। गनीमत रही की वाहन घनी झाड़ियां होने कारण उसकी पलटने की गति कम हो गई। वाहन में चालक सहित 7 लोग संवार थे। राजस्व उप निरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रैस्क्यू किया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में भर्ती करवाया। महंत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बड़कोट निवासी 76 वर्षीय उमा देवी व 60 वर्षीय शमा देवी, 80 वर्षीय गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है। गुलाब सिंह और उमा देवी पति-पत्नी है। जबकि दुर्घटना में घायल अन्य 3 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में उपचार किया जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार वाहन ने बढ़कोट गांव के स्वारियो घंडियाल आना था, लेकिन वाहन चालक एक सवारी के लिए नाहसैन वाली कच्ची रोड़ पर गया, वापस बैक करते समय ब्रेक नहीं ली और वाहन 30 मीटर खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!