अंबाला कैंट में एनएच-44 पर बवाल, पथराव में डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल; लाठीचार्ज के बाद हालात पर पाया गया काबू

Spread the love

अंबाला , हरियाणा के अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे-44 पर देर रात स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई, जब सिख समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने करीब 6 घंटे तक हाईवे को जाम रखा। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक डीएसपी समेत करीब 6 से 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस को बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने और हाईवे को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोलों और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल तुरंत अंबाला पहुंचे और घायल जवानों का हाल जाना।
क्यों मचा बवाल?
जानकारी के मुताबिक, सिख समुदाय के लोग अंतरराष्ट्रीय एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर उन्होंने एनएच-44 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। 6 घंटे तक चले इस जाम के बाद जब पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की, तो भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों और हथियारबंद उपद्रवियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
ष्ठस्क्क के अंगूठे पर गंभीर चोट, कई जवान अस्पताल में
उपद्रवियों के इस अचानक हमले में पुलिस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हमले में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा के अंगूठे पर गंभीर चोट आई है। उनके अलावा, सिपाही रक्षित, सिपाही नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश और पंकज भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अंबाला कैंट के मिलिट्री अस्पताल और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ष्ठत्रक्क अजय सिंघल ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल देर रात ही अंबाला कैंट के अस्पतालों में पहुंचे और घायल जवानों से मुलाकात की। उनके साथ आईजी पंकज नैन, उपायुक्त सचिन गुप्ता और एसडीएम कनिका गोयल भी मौजूद रहे। डीजीपी ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और जवानों का हौसला बढ़ाया। डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़ी है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखें और कानून को अपने हाथ में न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *