कोटद्वार-पौड़ी

70 वर्षों से अनदेखी की जा रही मेहनतकश समाज की 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि पार्टी का गठन देश के मूल निवासी मेहनतकश समाज को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी देने के लिए किया गया है। जिसकी पिछले 70 वर्षों से अनदेखी की जा रही है। यह वर्ग आज भी दो वक्त की रोटी तथा अपने मूलभूत नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। देश का मूल निवासी बहुसंख्यक समाज आज भी सम्मान और स्वाभिमान समाज से वंचित है। इस वर्ग को धन, धरती और ज्ञान में उसकी हिस्सेदारी प्रदान करने को पार्टी वचनबद्ध है।
कर्मवीर जयानन्द भारतीय स्मृति पुस्तकालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने बारी-बारी से उत्तराखण्ड वासियों को छला है। आज तक राज्य की स्थाई राजधानी का निर्माण न कर जानता को इसी मुद्दे पर उलझा कर रखा है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य की प्राकृतिक सम्पदाओं का विध्वंस कर पहाड़ों का सीना अनियोजित विकास के नाम से छलनी कर अपने-अपने कुछ कार्यकर्ताओं के घर भरने का काम किया है। पार्टी राज्य के प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा करते हुए बागवानी एवं पर्यटन पर आधारित राज्य बनाने, यहां निवासरत समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में विकास के सभी संसाधनों में समान हिस्सेदारी प्रदान करेगी। इस दौरान पार्टी की शाखा जिला पौड़ी की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विकास कुमार आर्य को जिलाध्यक्ष, शिवकुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। इस मौके पर अनिल कुमार, सतीश कुमार, विक्रम प्रसाद, सुरेन्द्र लाल आर्य, विनीता भारती, शकुन्तला भारती,  विनोद भारती, इन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन05:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!