उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पाने को 718 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जनपद के पांच विकासखंडों में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति व खेल उपकरण के लिए चयन ट्रायल्स हुए। रविवार को धारचूला, कनालीछीना, डीडीहाट, बेरीनाग व विण में आयोजित चयन ट्रायल्स में 718 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विण में राजेन्द्र सिंह जेठी, कनालीछीना में खण्ड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई, डीडीहाट में किशोर शाह व बेरीनाग में चयन ट्रायल्स का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संगठन भूपेन्द्र सिंह भण्डारी ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच 30 मीटर फ्लाईंग रन, मेडिसिन बल पुट, शटल रन, वर्टिकल जम्प व 800 मीटर दौड़ के मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि यह योजना में 14-17 वर्ष, 17-19 वर्ष, 19-21 वर्ष व 21-23 वर्ष के चार ग्रुप के खिलाड़ियों के लिए है। प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 12 खेलों में प्रति खेल दो बालक और दो बालिका का चयन किया जाएगा। यहां बबीता ग्वाल, गौरव पन्त, हीरा चन्द राजन, चन्द्रमोहन सिंह बिष्ट, सीमा पुनेड़ा, मनोज कुमार पुनेठा, विनय किशोर, मुकुल चन्द्र पाठक, विरेन्द्र सिंह कन्याल, बलवन्त सिंह रावल, प्रदीप कुमार पन्त, चन्दन सिंह महरा, मदन मोहन सिंह रावत, विपिन थलाल, जगदीश प्रसाद, धरम सिंह बिष्ट, भुवन उप्रेती, सतीश कुमार, जर्नादन सिंह वल्दिया, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!