शिविर में 81 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा 81 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जबकि किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि शिविर में मेडिसिन में 22, स्त्री एवं प्रसूति रोग 6, हड्डी रोग 15, दंत रोग 5, नाक-कान-गला के 8, नेत्र रोग 10, सर्जरी में 15, आयुष ओपीडी में 25 तथा बालरोग ओपीडी में 10 मरीज पहुंचे। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाओं की जांच, 6 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाये गए व 27 लोगों का एक्स-रे किया गया। शिविर में मरीजों को परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा भी दी गई। डॉ. आकाशदीप ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल टिहरी और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से सेवा दी जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *