उत्तराखंड

भाजपा सरकार के 9साल असंतोषजनक : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने असंतोष जताया है। पार्टी ने केंद्र सरकार से इसके जवाब में नौ सवालों का जवाब देने को कहा है। शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद एनी याग्निक ने कहा कि बीते नौ साल में देश की अर्थवस्था पूरी तरह बैठ गई है। गरीब और अमीर के बीच खाई चौड़ी हुई है। साथ ही आम आमदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। इसी तरह किसानों के भी बुरे हाल हैं, षि कानूनों को रद्द करते समय सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे अब तक लागू नहीं किया है। देश की सीमा पर चीन लगातार घुसपैठ कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। याग्निक ने कहा कि केंद्र सरकार अपने राजनैतिक लाभ के लिए विभिन्न समुदायों के बीच मतभेद को बढ़ावा दे रही है। जिससे देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर खतरा पैदा हो रहा है। इसी समयाविधि में महिला, दलित और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट से निपटने में भी सरकार पूरी तरह नाकाम रही।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही संसद में भी इन सवालों को उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के साथ ही अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, ड. जसविंदर सिंह गोगी उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!