शिवालयों में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया किया। क्षेत्र के सभी देवालय ऊ नम: शिवाय के मंत्रों से गूंज उठे। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी पूजा-अर्चना की।
सोमवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। क्षेत्र में सिद्धबली , दुर्गा देवी , गीता भवन , राधा-कृष्ण मंदिर, सुखरो मंदिर, शिवालिक नगर शिवालय, घराट शिव मंदिर सहित तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, लैंसडौन तहसील के अंतर्गत प्रसिद्ध ताड़केश्वर धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। क्षेत्र के कई मंदिरों में विशेष पूजा भी आयोजित की गई। कई मंदिरों में तो पुजारी ही सिद्ध रूद्री पाठ करते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *