प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष बने चंदन सुप्याल

 

अल्मोड़ा। प्रवर्तन सिपाही-कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग की अल्मोड़ा में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चंदन सुप्याल अल्मोड़ा रवि पिथौरागढ़ और पवन को बागेश्वर जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के लिए अशोक पांडे जिला मंत्री और ललित मोहन को कोषाध्यक्ष, पिथौरागढ़ जिले के लिए जिला मंत्री विकास अधिकारी और कोषाध्यक्ष अमित उप्रेती, बागेश्वर के जिला मंत्री शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष मो़ दानिश मनोनित किए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बहुगुणा ने पदाधिकारियों से एकजुटत होकर समस्याओं के निराकरण को संघर्ष का आह्वान किया। यहां कुमाऊं अध्यक्ष विरेंद्र जोशी, सचिव कैलाश जोशी, भवान तोमर, योगेश बिष्ट, गणेश जोशी, अनिल कार्की, सुनीता राणा, मनोज आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *