उत्तराखंड

धूमधाम के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु से कोरोना के नए वैरिएंट से निजात दिलाने की प्रार्थना की। नगर स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ रही। चर्च में ईसाई समुदाय के अलावा नगर के सभी धर्मों के लोगों ने पहुंच कर क्रिसमस डे मनाया। चर्च में प्रार्थना सभा में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जामंत्री केवल सती, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, विनय किरोला और ड. जेसी दुर्गापाल आदि ने चर्च में पहुंच कर प्रार्थना सभा में भागीदारी की। रविवार को नगर स्थित बडन मेमोरियल चर्च में क्रिसमस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 11रू00 बजे प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान पादरी रबिन संन दास ने चर्च में मौजूद लोगों को प्रभु यीशू के जन्म के बारे में संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कैरल्स गाये गये। चर्च में आशा मेसी, डीके पल, संगीत, दीपिका, आद्रिका, जीवन सिंह, अंजू, श्रुति, सुशील डेविड, अक्षय स्टीफन, पंकज पल, मैसी, रागिनी , मैसी निखिल, पंकज पल, साज सिंह, पी पीटर, अक्षय स्टीफन, सुनील सिंह रेव, आर दास शिखा, संजय, डैनियल प्रथम मैसी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!