कोटद्वार-पौड़ी

स्व. आनन्द स्वरूप को श्रद्धाजंलि दी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्वील भ्रातृ मंडल ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के ढांगू क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता, राजीव गांधी ब्रिगेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सदस्य एवं जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल के पूर्व सदस्य आनन्द स्वरूप के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। भ्रातृ मंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चन्द्र कुकरेती ने बताया कि शनिवार सुबह 88 वर्षीय आनन्द स्वरूप ने अपने निवास स्थान ग्वील (द्वारीखाल ब्लॉक) में अंतिम सांस ली। उनके निधन से ढांगू क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. आनन्द स्वरूप को पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चन्द्र कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुकरेती, ग्राम प्रधान सीता देवी, पत्रकार सूरज कुकरेती, कोमल गिरि गोस्वामी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!