जेल में बंद कैदियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज राजेंद्र सिंह के निर्देश पर ऑनलाइन जागरुकता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने 50 बंदियों को जमानत की प्रक्रिया,प्ली बार्गेनिंग व विधिक अधिकारों व कानूनी सहायता करने के बारे में बताया। उन्होंने कोरोना को देखते हुए बंदियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पूरन राम,पूरन सिंह,मनोज सिंह,सुशील सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *