एसडीएम ने छापामारी कर प्राइवेट अस्पताल को सील किया

काशीपुर। एसडीएम ने छापामारी कर एक प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया। हस्पिटल के अंदर में मिले तीन युवकों का पुलिस ने चालान किया है। यूनियन बैंक के पास एसडीएम ने पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर छापामारी की। अस्पताल के अंदर एक युवती तीन युवक मिले। पुलिस ने युवती को उसके घर भेज दिया तथा तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि फर्जी अस्पताल चलने की शिकायत मिली थी। अस्पताल के बाहर श्री हस्पिटल का बोर्ड लगा रखा था। अस्पताल के अंदर कंबल, दवाई, डक्टरों की नेम प्लेट आदि मिलीं हैं, जिससे प्रतीत होता है कि अस्पताल के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक ड़ हितेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। उपस्थित डक्टर रजिस्ट्रेशन अथवा अस्पताल संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। अस्पताल को सीज कर दिया गया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती को उसके घर भेज दिया गया। तीनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *