शिविर में 160 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित शिविर में 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। शिविर में नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटल के डॉक्टरों ने जांच की।
वरिष्ठ नागरिक संगठन के कार्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पीएल खंतवाल व रिपूदमन सिंह ने किया। इंद्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटल से आए विशेषज्ञ डाक्टर डा.विनोद नेगी, डा.रवि, डा.भूपेंद्र, डा.गोविंद ने शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टरों ने मरीजों के हड्डी, आंख, नाक कान, गले सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की। बीमारी का लक्षण पाए जाने पर मरीजों को निश्शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। डाक्टरों ने मरीजों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। साथ ही भोजन में हरी सब्जियां व फलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र बिष्ट, केशर सिंह चौहान, जय भारत असवाल, रमेश खंतवाल, चित्रमणि देवलियाल, सुरेंद्र लाल आर्य, जनार्दन ध्यानी, सतीश ध्यानी, एनके शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *