रोहित-विराट का अनुभव आएगा काम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि टी20 विश्व कप 2024 में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि, विश्व कप के शुरुआती मैच से साफ हो गया है कि परिस्थितियां बड़े स्कोर के अनुकूल नहीं हैं। अब तक कई लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। तेज गेंदबाजों को ड्रॉप-इन पिचों से मदद मिल रही है। ऐसे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम विशाल स्कोर का लक्ष्य नहीं रखेगी।
विराट कोहली का अनुभव काम आएगा
इरफान पठान का मानना है कि ड्रॉप-इन पिचों पर विराट कोहली का अनुभव काम आएगा। कोहली इन कंडीशन को भापकर टीम के लिए एक आइडियल स्कोर तय करेंगे।
पठान ने कहा कि विश्व कप में अटैक करने और बड़ा टारगेट रखने के बजाए भारत को 150 रन के आसपास के टोटल तक पहुंचने के कोशिश करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *