श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में प्रशासनिक पदोन्नति के तहत अनुभाग अधिकारी दिगमोहन सिंह नेगी को सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

विवि के कुलसचिव कार्यालय की ओर से तीन नवंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया। दिगमोहन सिंह नेगी वर्तमान में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। (एजेंसी)