जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस नेता व पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल ने पत्रकार वार्ता कर जिले में गुलदारों की बढ़ती दहशत से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है, वहीं गुलदार की दहशत से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

श्री मुयाल ने कहा कि सरकार को वन्यजीव अधिनियम 1872 में संशोधन कर गुलदार को सूची एक से हटाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते पलायन और गुलदार के हमलों को लेकर सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पौड़ी क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। मुयाल ने अंकिता भंडारी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। कहा कि उनकी सरकार आई तो जिला मुख्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ठोस योजना के तहत कार्य किया जाएगा।