उत्तराखंड

पीठ पर खंजर घोपने वालों को समाज माफ नहीं करेगा : गोदियाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोपेश्वर रामलीला मैदान में चुनाव सभा की। गोदियाल ने कहा भाजपा और सरकार जनता के दर्द में कभी शामिल नहीं रही। गोदियाल ने बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को सत्य और अधर्म के चयन का भी चुनाव बताया। कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने जनता के विश्वास और कांग्रेस के साथ धोखाधड़ी कर गलत किया है। बदरीनाथ की सत्यनिष्ठ जनता ऐसे व्यक्ति को चुनाव में पराजित कर सत्य का साथ देगी। कहा पीठ पर खंजर घोपने वालों को समाज कभी माफ नहीं करता है। गोदियाल ने कहा पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी जिन उपलब्धियों को गिना रहे हैं वे सब कांग्रेस सरकार की देन है। गोपेश्वर की जनसभा को प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषा रावत, धीरेन्द्र गडोरिया, गोविन्द सिंह सजवाण, प्रमोद बिष्ट, योगेन्द्र बिष्ट आदि ने संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!