उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी ने ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जनता से संपर्क किया। चमोली जनपद से सीधे वे ऊखीमठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूजा अर्चना की। शुक्रवार प्रात: अनिल बलूनी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बलूनी ऊखीमठ मुख्य बाजार पहुंचे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य बाजार में जनसम्पर्क कर उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। इसलिए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इसके बाद उन्होंने भीरी एवं सौड़ी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं जनसंपर्क किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक शैलारानी रावत, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, निवर्तमान नपं अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव भट्ट, प्रदीप राणा, कुलदीप रावत, अजय सेमवाल, कुशाल सिंह, सतेंद्र बत्र्वाल, आशीष नौटियाल आदि थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!