मार्ग पर धमका हाथी, मची अफरा-तफरी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-रामणी-पुलिंडा मोटर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक जंगल से निकलकर एक हाथी बीच सड़क पर पहुंच गया। मार्ग पर घूम रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
कोटद्वार-रामणी-पुलिंडा मार्ग पर हाथी की धमक थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हाथी जंगल से निकलकर मार्ग पर धमक रहा है। शनिवार को भी अचानक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसके कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। करीब आधे घंटे तक सड़क पर टहलने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर गया। मार्ग पर लगातार बढ़ रही हाथी की धमक से सबसे अधिक खतरा मार्ग पर टहने वाले लोगों को बना हुआ है। जबकि, वन विभाग पूर्व में कई बार लोगों को चेतावनी भी दे चुका है। मालूम हो कि उक्त मार्ग पर हाथी कई बार लोगों पर हमला भी कर चुका है। कुछ वर्ष पूर्व हाथी ने एक पुलिस कर्मी को भी मौत के घाट उतार दिया था। बावजूद इसके मार्ग पर घूमने वाले लोग लापरवाह बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *