कोटद्वार-पौड़ी

घर-घर तिरंगा फहराने को चलाएंगे अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आजादी उत्सव पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को अपने घरों की छत पर तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बकायदा क्षेत्र में तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी।
शनिवार को भाजपा रिखणीखाल मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के मुख्य संयोजक मोहन सिंह नेगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन प्रत्येक घर में तिरंगा लहराएं, इसकी जिम्मेदारी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की है। बताया कि क्षेत्र में तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी। साथ ही घर-घर में जाकर ग्रामीणों को तिरंगे भी वितरित किए जाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 15 अगस्त के दिए देश के प्रत्येक घर में तिरंगा लहराएं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला मंत्री राकेश देवरानी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह नेगी, गोवर्धन प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, अनिल ध्यानी, भारत सिंह, बृजमोहन देवरानी, सुनील सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!