कोटद्वार-पौड़ी

जयानंद भारतीय के योगदान को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पौड़ी क्रांति के महानायक कर्मवीर जयानंद भारती की 92वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान उत्तराखंड शिक्षा प्राथमिक निदेशक रघुनाथ लाल आर्य को शैल शिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान दिया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि जयानंद भारती का योगदान उत्तराखंड व समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। समाज सुधारक के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि जयानंद भारतीय के द्वारा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु किए गए कार्यों पर डोली पालकी आंदोलन प्रमुख था। कार्यक्रम में प्रो. वीसी शाह, एडवोकेट प्रमोद कुमार डा. अरुण कुकशाल, वीरेंद्र लाल आर्य, महेशानंद, सुरेश निराला, कल्पेश्वरी, सत्यप्रकाश भारतीय, नरेंद्र भारतीय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से तहसील परिसर में उद्यान पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. अंबेडकर की मूति स्थापित करवाने की मांग उठाई। साथ ही शहर में जयानंद भारतीय मार्ग के सम्मुख वाले चौराहे का नाम कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम पर रखने की भी मांग की। साथ ही शासन से मांग उठाई की जयानंद भारतीय के योगदान को पाठ्यक्रमों में भी पढ़ाया जाएं। साथ ही जयानंद भारतीय भारतीय स्मृति पुस्तकालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन शैल शिल्पी विकास संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!