कोटद्वार-पौड़ी

लोकगीत में दीप्ति, लोकनृत्य में प्रियंका ने मारी बाजी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का पाबौ में आयोजन किया गया। महोत्सव में 28 महिला मंगल दलों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। लोकगीत एकल में प्रथम दीप्ति ग्राम पटालखाली, द्वितीय प्रियंका ग्राम विशल्ड, तृतीय अनीता देवी ग्राम निसणी, लोकनृत्य एकल में प्रियंका ग्राम विशल्ड, द्वितीय स्थान उर्मिला ग्राम खन्डूली्र तृतीय स्थान रिया ग्राम सिमखेत ने प्राप्त किया।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रजनी रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोकगीत समूह में प्रथम स्थान ग्राम पाटलखाली, द्वितीय ग्राम सभा छानी, तृतीय स्थान पर ग्राम ढिकवाली ने प्राप्त किया। लोकनृत्य समूह में प्रथम ग्राम छानी, द्वितीय पाबौ, तृतीय स्थान पर ग्राम कोटली, एकाकी नाटक में प्रथम पाबौ, द्वितीय ग्राम टिवताली, तृतीय स्थान पर ग्राम सैंजी रहा। सभी प्रतिभागियों को खंड विकास अधिकारी ने पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह गुसाईं ने युवा महोत्सव में आये सभी महिला मंगल दलों, जन प्रतिनिधियों एवं निर्णायक मंडली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कविन्द्र सिंह नेगी, हरेन्द्र कोहली, पूनम मिश्रा, भारती, आर्दश कोहली, ग्राम प्रधान चौपडियूं विशन, डीपीओ संजीव काला, प्रदीप नेगी, जयपाल नेगी, संजय नेगी आदि मौजूद थे। मंच का संचालन राकेश कठैथ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!