बिग ब्रेकिंग

छावनी समेत 62 कैंट बोर्ड सिविल एरिया नगर निगम में होंगे विलय : बलूनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि लैंसडौन पर्यटन क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी अब मेरी है। कहा कि वर्ष के अंत तक छावनी समेत 62 कैंट बोर्ड सिविल एरिया नगर निगम में होंगे विलय।
गढ़वाल दौरे पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी एवं विधायक दिलीप रावत सोमवार को पर्यटन नगरी लैंसडौन पहुंचे। उन्होंने पर्यटन नगरी लैंसडौन छावनी परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थाई नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की गई। हिंदू पंचायती धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर विधायक दिलीप रावत, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। इसके तुरंत बाद पर्यटन नगरी दौरे पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी भारत की गौरवशाली सैन्य इतिहास में विशिष्ट स्थान रखने वाली गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के मुख्यालय भी गए। जहां उनकी भेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से हुई। इस दौरान गढ़वाल राइफल के सैन्य इतिहास पर चर्चा हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!