उत्तराखंड

जापान की राजधानी टोक्यो से बूढ़ाकेदार का युवक लापता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक की बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार निवासी युवक बीती 2 सितंबर से जापान के टोक्यो से लापता है। जिसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री और डीएम से युवक को खोजकर स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। बूढ़ाकेदार के थाती गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र गौर सिंह राणा बीते 15 सालों से टोक्यो स्थित एक होटल में नौकरी करता है। बीती 2 सितंबर दोपहर को उसने देहरादून में रह रही अपनी पत्नी मगना देवी से फोन पर बात की। लेकिन उसके बाद अर्जुन सिंह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जापान में रह रहे इसके साथियों से भी बात की गई, लेकिन उन्हें भी उसका पता नहीं लग पाया। ग्राम प्रधान सनोप राणा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा गया। साथ ही विगत दिन घनसाली पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित एवं विधायक शक्तिलाल शाह से भी अर्जुन के गुमशुदा होने व उसके बारे में पता लगाने को विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की गुहार लगाई। ग्रामीण मनमोहन रावत ने बताया कि अर्जुन का परिवार देहरादून में रहता है। जबकि उसके माता-पिता की वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है। पति के बारे में कोई जानकारी न मिलने से उसकी पत्नी काफी चिंतित है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से शीघ्र अर्जुन के बारे में पता लगाकर स्वदेश वापस लाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!