कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने भाजपा नेता का फूंका पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीते रविवार को शहर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने भाजपा से आरोपी नेता को निष्काषित करने की मांग उठाई है। कहा कि पौड़ी की जनता के लिए इस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग करना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है।
सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर एक स्थानीय भाजपा नेता पर जनता के लिए अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने भाजपा नेता का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता ने पौड़ी शहर की जनता को खुले मंच से अपशब्द कहकर संबोधित किया। जोकि पौड़ी वासियों का घोर अपमान है। जिसका वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!