उत्तराखंड

करवाचौथ के लिए सजे बाजार, ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। करवा चौथ पर्व मनाने के लिए धर्मनगरी के बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर के बाजारों में दिनभर भारी भीड़ रही। करवा चौथ पर्व से पहले शनिवार को महिलाओं ने बाजारों में चूड़ी, कंगन, कॉस्मेटिक, आर्टिफिशल, सोने-चांदी की ज्वेलरी, कपड़े, जूते आदि की खरीदारी की। मेहंदी सेंटरों पर भी शनिवार को सबसे अधिक बुकिंग की गई थी। कई महिलाओं ने शुक्रवार को ही अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। साथ ही ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की बुकिंग रविवार के लिए की गई है। रविवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। शाम को चांद दिखाई देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर्व से दो दिन पहले हरिद्वार के बाजारों में खूब रौनक है। पर्व लिए बाजारों को सजाया गया है। इस वर्ष महंगाई के बावजूद बाजारों में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दीपावली तक कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!