उत्तराखंड

सितारगंज, नानकमत्ता के 278 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। सितारगंज में 136 मतदान केंद्रों व नानकमत्ता के 142मतदान केंद्रों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। सितारगंज के मण्डी बूथ को छोड़कर सभी 135 बूथों में तय समय प्रातरू सात बजे मतदान शुरू हुआ। मण्डी स्थित पण्डरी बूथ में ईवीएम में खराबी के कारण आठ बजे मतदान शुरू हो पाया। यहां एक घंटे तक मतदाता लाइन में मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे। सुबह से मतदान केंद्रों में लम्बी कतारें लग गईं। गर्मी बढ़ने के साथ ही लाइन कम होने लगी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लाइन कम रही। दोपहर बाद मतदान में फिर तेजी दिखी। सितारगंज, शक्तिफार्म क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में शाम पांच बजे तक मतदाताओं की लाइन रही। प्रशासन ने रस्सी लगाकर पांच बजे तक पहुंचे मतदाताओं को घेरे में लिया। सुबह सात बजे से मतदान करने वालों में सबसे अधिक बुजुर्ग मतदाता दिखे। जो धूप से बचने के लिए सुबह ही मतदान करने बूथों में पहुंच गए थे। क्रिटिकल और वर्नेबल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, पीएसी तैनात रही। कहीं भी झड़प की शिकायतें नहीं मिलीं।
कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने पत्नी सुमेधा के साथ पहुंचे वोट देने
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पत्नी सुमेधा बहुगुणा के साथ जीजीआईसी में मतदान करने पहुंचे। उनके पैर की नस मुड़ी हुई है और पैर में सूजन है, लेकिन वे कतार में लगे रहे। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बृद्घजनों समेत क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। तेज गर्मी में भी कतारबद्घ होकर उत्साह पूर्वक मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
20एसटीजी3पी – सितारगंज में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पत्नी सुमेधा बहुगुणा ने जीजीआईसी में मतदान किया।
बूथों में कांग्रेस और भाजपा के ही एजेंट
सितारगंज। सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर इस बार केवल भाजपा और कांग्रेस के एजेंट दिखे। बसपा समेत निर्दलीयों के एजेंट नहीं दिखे। मतदान केंद्रों के बाहर भी केवल भाजपा और कांग्रेस के बस्ते दिखे। चुनाव आयोग ने घरों में बीएलओ के माध्यम से मतदान पर्चियां पहुंचाईं थीं, लेकिन तमाम मतदाताओं ने पर्चियां नहीं पहुंचने की बात कही। मतदाता राजनीतिक दलों के बस्तों में पर्चियां बनाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!