एसई के खिलाफ ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

नई टिहरी। स्थानीय ठेकेदारों ने लोनिवि के 8वें वृत के अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने कहा कि यदि बाहरी राज्य के ठेकेदारों को बढ़ावा दिया गया तो स्थानीय ठेकेदार सरकार के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। स्थानीय ठेकेदारों ने लोनिवि के एसई के खिलाफ उनके कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। धरना प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों में दिवाकर भट्ट, बलबीर सिंह, भरत राम, दर्मियान सिंह, धनवीर, सोहन सिंह, रोशन सिंह, किशोर मंद्रवाल, नरेंद्र सिंह, घनश्याम, बीएस सजवाण, विजेंद्र सिंह, जीत सिंह, जयवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *