पंजाब में दर्दनाक हादसा : नाले में बस गिरने से 10 लोगों की मौत, एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

बठिंडा , बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण बस हादसा हुआ। गुरु काशी कंपनी की एक बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसा तलवंडी साबो से बठिंडा की ओर जा रही बस के साथ हुआ। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
बस के नाले में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। स्थानीय विधायक जगरूप सिंह गिल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *