बॉक्सरों ने लहराया परचम जीते स्वर्ण व कास्य पदक

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल महाकुंभ के बाक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार के बाक्सरों ने परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोटद्वार स्थित राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम के छात्रावास में रहने वाले बाक्सरों ने बालक वर्ग में तीन स्वर्ण व महिला वर्ग में एक कांस्य पदक जीता। स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम इंचार्ज व बाक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि अंडर-14 खेल महाकुंभ का राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित करवाई गई थी, जिसमें स्डेडियम के छात्रावास में रहने वाले बाक्सरों ने भी प्रतिभाग किया। बताया कि बालक वर्ग के 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक, 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में राज सिंह और 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में चेतन ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रिया नेगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *