श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से श्रीकोट गंगानाली के रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का शुभारंभ 24 अक्तूबर से होगा, जबकि 23 अक्तूबर को झंडी पूजन के साथ आयोजन की तैयारियों का आगाज होगा।

समिति की बैठक में रामलीला आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत और सचिव भरत सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रामलीला के निदेशक सुधीर घिल्डियाल, संरक्षक त्रिलोक दर्शन थपलियाल और यशीष रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (एजेंसी)